द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज एक करोड़ 36 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के बाद पोलसाय पारा से बघेरा तक सड़क डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर वोरा ने कहा कि शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आगामी दिनों में 15 वें वित्त आयोग से 10 करोड़ की स्वीकृति मिलते ही वार्डों में सभी पेंडिंग विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।
वोरा ने महापौर से कहा है कि सभी वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जाएं। वोरा ने निगम अधिकारियों से विकास कार्यों को तेजी से कराने और नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि बारिश के पहले ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य पूरे कर लिये जाएं। भूमिपूजन के अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, पार्षद नरेंद्र बंजारे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, प्रीति साहू, राजकुमार वर्मा, जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा, मनीष यादव, पप्पू श्रीवास्तव, आनंद कपूर ताम्रकार, राहुल अग्रवाल सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
