Breaking News

मुख्यमंत्री 9 जून को बालोद, कबीरधाम, बिलासपुर जिले के दौरे पर

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 9 जून को बालोद, कबीरधाम और बिलासपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.25 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के दल्ली राजहरा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे से वहां फुटबॉल ग्राउण्ड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा, हल्बी आदिवासी समाज का 83 वां स्थापना दिवस और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दल्ली राजहरा से दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा के न्यू पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां दोपहर 2 बजे से आयोजित नवीन हाईटेक बस स्टैण्ड के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिला कार्यालय कबीरधाम में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नवनिर्मित पौनी-पसारी परिसर का लोकार्पण करेंगे और गांधी मैदान में आयोजित ‘वार्षिक अधिवेशन-2023’ चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज कवर्धा राज और नवनिर्मित कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे कवर्धा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.55 बजे बिलासपुर पहुचेंगे और वहां से प्रस्थान कर रात्रि 10.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!