द सीजी न्यूज
दुर्ग / शहर के वार्ड 53 में माता तालाब और वार्ड 54 में शीतला माता तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इनके सौंदर्यीकरण पर करीब 1 करोड़ 81 लाख रुपए खर्च किये जायेंगे। इन तालाबों में विशेष सफाई मुहिम चलाई जाएगी। शुक्रवार को शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की।
शीतला तालाब और माता तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत चारों ओर फेंसिंग कराई जाएगी। पाथ वे, ओपन जिम के साथ भव्य गार्डन का निर्माण किया जाएगा। मुंडन घाट का भी निर्माण किया जाएगा। इस दौरान पार्षद व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, एमआईसी सदस्य अनूप चंदनिया, हमीद खोखर सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।
विधायक अरुण वोरा ने कहा कि सौंदर्यीकरण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गिरते जल स्तर को बनाये रखने के लिए तालाबों का संरक्षण जरूरी है। भूमिपूजन के अवसर पर एल्डरमेन जगमोहन ढीमर, कार्यपालन अभियंता आरके पांडे, उपअभियंता मोहित मरकाम, पूर्व पार्षद देवकुमार जंघेल, प्रीति साहू, भोजराम यादव, शलभ साहू, वेदप्रकाश साहू के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

