Breaking News

विधायक देवेंद्र यादव को महापौर प्रत्याशी बनाने की मुहिम शुरू !!!

  • भाजपा को कड़ी टक्कर देने देवेंद्र को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला कर सकता है कांग्रेस नेतृत्व

THE CG NEWS

भिलाई। भिलाई नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के चयन का प्रक्रिया को लेकर लगातार मंथन जारी है। भाजपा कैंप से खबर मिली है कि विधायक रिकेश सेन को ही प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना ज्यादा है। भाजपा नेता मान रहे हैं कि जीत की संभावना वाले प्रत्याशियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा पॉवरफुल रिकेश सेन हैं। इधर, कांग्रेस में भी रिकेश को चुनौती दे सकने वाले प्रत्याशी की तलाश की जा रही है। अगर भाजपा रिकेश को प्रत्याशी बनाती है तो कांग्रेस देवेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

दरअसल, देवेंद्र यादव भिलाई नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भिलाई विधानसभा क्षेत्र के अलावा पटरीपार यानी वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भी देवेंद्र की अच्छी पकड़ है। रिकेश के मुकाबले देवेंद्र यादव ही सबसे मजबूत प्रत्याशी साबित होंगे।

शुरुआती दौर में संकेत मिले थे कि भिलाई के महापौर नीरज पॉल को ही कांग्रेस पार्टी दोबारा प्रत्याशी बनाना चाहती है। लेकिन, नीरज पॉल चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह तय नहीं है। नीरज के करीबियों का कहना है कि नीरज के चुनाव लड़ने के चांसेस 50-50 है। चुनाव लड़ने के लिये नीरज बहुत ज्यादा इच्छुक नहीं हैं। हालांकि पार्टी अगर उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वे चुनाव लड़ सकते हैं। देवेंद्र और नीरज के अलावा भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नाम पर भी पार्टी में विचार किया जा रहा है।

इधर, देवेंद्र के समर्थक चाहते हैं कि वे विधायक के साथ-साथ महापौर का दायित्व भी संभालें। यही वजह है कि पार्टी नेताओं तक देवेंद्र को प्रत्याशी बनाए जाने की मुहिम हौले-हौले शुरू कर दी गई है। देवेंद्र को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की खबर से भिलाई में उत्साह का माहौल भी है।

इधर, भाजपा में रिकेश के अलावा भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अलावा नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। भोजराज सिन्हा ने बीते पांच साल में भिलाई नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता को मुखरता से उठाया है। कई बार सिन्हा के सवालों का जवाब कांग्रेस के पास नहीं रहा। लिहाजा सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने की खबरें भी मिल रही हैं।

Check Also

वोट चोरी के मामले में भाजपा और केंद्र सरकार का पाखंड-षड्यंत्र पूरी तरह बेनकाब : चौबे

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे बोले – ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, ज्ञानेश कुमार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!