द सीजी न्यूज
दुर्ग/ निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सोमवार को विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान बारी-बारी से विकास कार्यों की समीक्षा की। शंकर नाला सहित अन्य नालों में बारिश के पूर्व जलभराव की संभावित समस्या का समय रहते निराकरण करने के निर्देश दिए। दुकान आवंटन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
आयुक्त ने कहा कि नलघर कांप्लेक्स, गंज मंडी कांप्लेक्स की व्यवस्था और रखरखाव किया जाए। बारिश के पूर्व शहर में सड़क किनारे वृक्षारोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान की धीमी गति पर उन्होंने विभागीय अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाने कहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। पीएम आवासों के बचे हुए कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने कहा। निगम आयुक्त ने शहर के तालाबों के सौंदर्यीकरण, वेंडिंग जोन और ठगड़ा बांध चौपाटी, खाद विक्रय के साथ ही सीएम द्वारा की गई घोषणा और जन चौपाल के आवेदनों की समीक्षा करते हुए शौचालय मरम्मत व संधारण कार्य माह के अंत तक पूरा करने कहा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
