Breaking News

युकां, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने GO ‌BACK AMIT SHAH के पोस्टर लहराए

द सीजी न्यूज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन पर आज युवा कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। विरोध जताने युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी दुर्ग पुराना बस स्टैंड से रैली की शक्ल में सभास्थल रविशंकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। GO BACK AMIT SHAH के पोस्टर लहराए। इसी दौरान पुलिस ने पटेल चौक पर युवा कांग्रेसियों को रोक दिया।

कांग्रेसियों ने कहा कि एक तरफ मणिपुर जल रहा है। पहलवान बेटियों के शोषण पर भी गृहमंत्री मौन हैं। चीन भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करा रहा है। अडानी सेल में लगे 20,000 करोड़ पर भी शाह मौन है। सालाना 2 करोड़ की नौकरी का वादा, हर भारतीयों के खाते में 15 लाख, पनामा पेपर जैसे मामलों पर गृहमंत्री चुप्पी साधे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही वोट बटोरने और हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सांप्रदायिकता का जहर घोलने गृहमंत्री अमित शाह बेताब है। युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश मजूमदार, शिशिरकांत कसार, जिला युकां उपाध्यक्ष रत्नदीप कसार, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विनीश साहू, जिला युकां महासचिव पुष्पेंद्र साहू, सतीश रजक, नासिर खोखर, अय्यूब  खान, समर्थ नायडू, अमित सेन, साहिल विश्वकर्मा, भूपेश सेन, लाकेश सिन्हा, प्रशांत देशमुख, दानिश शेख, धनेश साहू, पुरषोत्तम साहू, कुणाल, शोएब, विक्की मुनेश्वर, नितेश जैन, दीपक साहू ने गिरफ्तारी दी।

Check Also

वोट चोरी के मामले में भाजपा और केंद्र सरकार का पाखंड-षड्यंत्र पूरी तरह बेनकाब : चौबे

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे बोले – ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, ज्ञानेश कुमार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!