द सीजी न्यूज
गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुर्ग में सभा लेने के बाद लौट गए। सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री के आने से पहले और जाने के बाद ट्वीट-वार किया। सुबह सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि – भगवान राम के ननिहाल में हम रामभक्तों की ओर से गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत है। निवेदन करता हूं कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें। शाम को सीएम भूपेश बघेल ने दूसरा ट्वीट करते हुए अमित शाह पर प्रहार किया।
सुबह सीएम ने किया ट्वीट

शाम को दूसरा ट्वीट किया
आदिपुरुष के प्रतिबंध की घोषणा किए बिना जब अमित शाह लौट गए तो भूपेश बघेल ने शाम को दूसरा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा – हम सबको यह खेद रहेगा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री राम के ननिहाल आए और आदिपुरुष पर बैन की घोषणा किए बिना चले गए। कुछ चीजें राजनीति से ऊपर होती है। हम सब छत्तीसगढ़वासियों की यह मांग राजनैतिक नहीं है। यह हमारे आराध्य की छवि पर हुए प्रहार का सवाल है। जिससे हम सभी राम भक्तों को आघात पहुंचा है।

THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal