Breaking News

मतदान आज : दुर्ग में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के चुनाव आज : नगर निगम के वार्ड 42 में पार्षद चुनाव की वोटिंग भी होगी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 के तहत दुर्ग जिले में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 6 और जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरसनारा में सरपंच पद, जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत ग्राम बोरसी के वार्ड 5, डंगनिया के वार्ड 8 और जनपद पंचायत पाटन के ग्राम खोला के वार्ड क्रमांक 7 में 27 जून को सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। मतदाताओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इन नगरीय निकायों में 8 वार्डों के पार्षद का चुनाव : आज होगा मतदान 

प्रदेश में नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2023 के तहत मंगलवार 27 जून को मतदान होगा। प्रदेश के आठ नगरीय निकाय के वार्डों में पार्षद पद के लिए उपचुनाव होगा। आठ वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 18 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें जिला जांजगीर-चांपा में नगरपालिका परिषद् चांपा का वार्ड क्रमांक 24, रायपुर में नगर पंचायत खरोरा का वार्ड क्रमांक 13, महासमुंद में नगर पंचायत तुमगांव का वार्ड क्रमांक 5, दुर्ग में नगर पालिक निगम दुर्ग का वार्ड क्रमांक 42 और नगरपालिका परिषद अहिवारा का वार्ड क्रमांक 14, बेमेतरा में नगरपालिका परिषद् बेमेतरा का वार्ड क्रमांक 6, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी का वार्ड क्रमांक 6 और कोण्डागांव में नगरपालिका परिषद् कोण्डागांव का वार्ड क्रमांक 18 शामिल है। मंगलवार 27 जून की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। 30 जून को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!