- विधायक वोरा ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की
द सीजी न्यूज
कसारीडीह वार्ड 42 में आज सुबह से मतदान शुरू हो गया। वार्ड में पार्षद मनी गीते के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। यहां सुबह से अब तक करीब सवा सौ मतदाता मतदान कर चुके हैं। लगातार बारिश के बावजूद मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं आई है। विधायक अरुण वोरा ने आज सुबह कसारीडीह पहुंचकर मतदाताओं से राज्य सरकार के कार्यों और दुर्ग में हुए विकास कार्यों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
वोरा ने कहा कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने सस्ती दवा प्रदान करने श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, शहरी स्वास्थ्य योजना, बिजली बिल हाफ, स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने सहित कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। मूलभूत विकास कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, पेयजल सहित अन्य कार्यों के लिए भरपूर राशि दी है। भूपेश सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों और शहर में हुए विकास कार्यों को जनता ने सराहा है। इसी आधार पर वार्ड के मतदाता स्वस्फूर्त होकर मतदान करने आ रहे हैं।
नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, निगम के वित्त प्रभारी दीपक साहू ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के जनहितैषी योजनाओं और दुर्ग के विधायक अरुण वोरा की सक्रियता और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग मतदान करने आ रहे हैं। वार्ड में कांग्रेस की जीत तय है। आज सुबह मतदान स्थल के पास वोरा के साथ पूर्व पार्षद प्रकाश गीते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



