- अलर्ट मोड पर कार्य करने दिए निर्देश : लेटलतीफी पर लगाई जमकर फटकार
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम के डाटा सेंटर में आज निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पीएम आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही या लेटलतीफी होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नोडल अधिकारी सह कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, सहायक नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया, उपअभियंता भारती ठाकुर, श्वेता महलवार, पंकज साहू, विकास दमाहे, सूडा के विशेषज्ञ आशुतोष ताम्रकार, दीपक संचेती, प्रीतेश वर्मा के अलावा कॉन्ट्रैक्टर और पीएमसी के इंजीनियर्स मौजूद रहे।
योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के खाते में राशि और पात्र हितग्राहियों को एएचपी भवनों का आबंटन करने में तेजी लाएं। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कार्य को मासिक लक्ष्य के अनुसार माह के अंत पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा प्रगतिरत रूफ लेवल के आवास जुलाई के अंत तक शतप्रतिशत पूर्ण हो जाएं। सब इंजीनियर और विशेषज्ञ और अधिकारी फील्ड पर रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि 20 दिन बाद पुनः समीक्षा करेंगे। प्रोग्रेस बेहतर न होने पर सभी को नोटिस जारी की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
