- पोटियाकला और गणपति विहार का पीएम आवास कार्य में गति
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मोर मकान-मोर आस के आवेदकों को शीघ्र ही आवासों का आवंटन किया जाएगा। पोटियाकला और गणपति विहार में पीएम आवासों का निर्माण किया जा रहा है। दोनों स्थलों पर निर्माण एजेंसी द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि अगले तीन माह में दोनों प्रोजेक्ट पूरे हो हो जाएंगे। पात्र हितग्राही जल्द से जल्द प्रथम किश्त की राशि डाटा सेंटर में जमा करें। इसके बाद लॉटरी प्रक्रिया से हितग्राहियों को आवास आवंटित किया जाएगा। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने सभी आवासों का काम तेजी से पूरा करने कहा है।
सहायक नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया ने फार्चून हाईट्स के सभी 36 हितग्राहियों से अपील की है कि शत प्रतिशत हितग्राही अंशदान की राशि 7 दिनों में जमा करें, ताकि आवास का आधिपत्य सौंपा जा सके। इसके लिए डाटा सेंटर में ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यदि 10 दिनों की अवधि में संपूर्ण अंशदान की राशि जमा नहीं की जाएगी तो आवंटन रद्द करते हुए पात्र सूची में से अन्य आवेदकों को आवास आबंटन की कार्यवाही की जाएगी।
नोडल अधिकारी दिनेश नेताम कार्यपालन अभियंता ने बताया है कि तृतीय लॉटरी 14 जून 2023 के बाद आज तक 10 हितग्राहियों द्वारा प्रथम किश्त की राशि अदा करते हुए लॉटरी में नाम सुनिश्चित किया है। आगामी लॉटरी जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जाने की संभावना है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
