Breaking News

भूपेश बघेल ने कसा तंज – कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विजय बघेल बनाएंगे मेनिफेस्टो : उन्हें तो भाजपा की विचारधारा तक नहीं मालूम

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में सांसद विजय बघेल को बीजेपी की घोषणा समिति का संयोजक बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नियुक्ति पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में रहे विजय बघेल अब बीजेपी का घोषणा पत्र बनाएंगे। उनको बीजेपी की विचारधारा तक नहीं मालूम है। जिन लोगों ने जीवन भर बीजेपी की सेवा की उनको घर बिठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया।

भूपेश बघेल ने आगे कहा आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी को बनाया गया, वो भी पहले कांग्रेस में थी। पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे, वे अब भाजपा के अध्यक्ष हो गए। भाजपा के पास अपना कोई नेतृत्व नहीं रहा। भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के 3 चेहरे बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडे और अजय चंद्राकर चाहे जितना चिल्लाकर बोलें, लेकिन जब तक रमन सिंह को नहीं हटाएंगे, उनका भविष्य गड़बड़ रहेगा।

भाजपा की सभी कमेटियों में रमन सिंह की चलती है। विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक को केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली। सबको पता है वे किसके साथ थे। इन तीनों ( बृजमोहन, प्रेमप्रकाश पांडेय, अजय चंद्राकर ) को हटा दिया गया। किसी को नहीं रखा गया।

शराब घोटाले पर बोले भूपेश

भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको रमन सिंह ने 15 साल में ठगा नहीं। किसानों, मजदूर, व्यापारी, महिला, युवा सभी को ठगने का काम उन्होंने किया। भूपेश ने आगे कहा कि शराब के मामले में आरोप लगाया गया लेकिन सबको मालूम है कि फरवरी 2020 में आईटी की रेड पड़ी थी। अब जुलाई 2023 में ईडी कह रही है कि 2168 करोड़ का घोटाला हुआ है। बिना एक्साइज पेड शराब फैक्ट्रियों से निकली है तो सबसे पहले डिस्टलरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिम्मेदारी उनकी थी। वहां जो अधिकारी पदस्थ थे, उनकी भी जिम्मेदारी थी। उन पर कार्रवाई नहीं हुई। न उनकी अचल संपत्ति अटैच की। न उनके बैंक खाते सीज किए गए।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!