द सीजी न्यूज
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने आज ओटेबंद शाखा का निरीक्षण किया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने शाखा प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि नुकसान का आंकलन करते हुए तत्काल आवश्यक सुधार कार्य कराएं। बैंक के खाताधारकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि 8 जुलाई शनिवार की रात को ओटेबंद शाखा मे चोरों द्वारा चोरी का असफल प्रयास किया गया था। चोरों द्वारा शाखा में गेट, कम्प्यूटर सेट, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सामग्रियों को क्षति पहुंचाई गई थी, जिसकी एफ.आई.आर. थाना गुंडरदेही मे शाखा प्रबंधक द्वारा कराई गई है।
निरीक्षण के दौरान शाखा प्रबंधक रेखराज भारती, चंद्रशेखर मानिकपुरी खप्पड़वाड़ा समिति के प्राधिकृत अधिकारी घनश्याम सिंह चंद्राकर, गुरेदा समिति के प्राधिकृत अधिकारी भरत चंद्राकर, छोटेलाल यादव, राकेश सिन्हा, डा. खिलेश्वर साहू, डा. हीरा साहू, ओटेबंध के पूर्व सरपंच जीवन लाल साहू एवं अन्य कृषक व खाताधारक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
