Breaking News

राज्य स्तरीय पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान – आर. एन. वर्मा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में रायपुर में छत्तीसगढ़ स्तरीय पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन किया जाएगा। इसमें समाज के उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

कार्यकारिणी की बैठक में कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की गई और शासन को अनुशंसा भेजने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया, जिसके तहत ओबीसी. के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदाय की जाने वाली विसंगति को दूर करने और ओबीसी छात्र छात्राओं को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति के समान प्रदाय करने कहा गया।

यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि ओबीसी समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रतिवर्ष ज्योतिबा फूले राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिका और समाज सेविकाओं को प्रतिवर्ष सम्मानित किये जाने का प्रस्ताव है। कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष थानेश्वर साहू, सदस्य महेश चंद्रवंशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के संचालक गड़ेवाल, सचिव बीरू कुमार साहू, अनुसंधान अधिकारी अनीता डेकाटे उपस्थित थी।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!