Breaking News

भाजपा का ऐलान : जनहित के मुद्दों को लेकर 20 जुलाई को दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में होगा जंगी प्रदर्शन

  • दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को घेरने आरोप पत्र समिति का हुआ गठन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की दुर्ग शहर विधानसभा कोर कमेटी की मासिक बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा के सांसद विजय बघेल, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में शहर विधानसभा स्तर पर आरोप पत्र समिति का गठन किया गया। आरोप पत्र समिति के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता और आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर को बनाया गया। समिति का सदस्य भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, दिनेश देवांगन और गजेंद्र यादव को बनाया गया है।

बैठक में दुर्ग शहर के सभी 60 वार्डों में व्याप्त समस्याओं और भ्रष्टाचार के मामलों को सूचीबद्ध किया गया। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी 20 जुलाई को जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। सांसद विजय बघेल ने कहा कि आगामी चुनाव में सभी के सम्मिलित प्रयास और मार्गदर्शन से सामूहिक नेतृत्व में हम सब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जीत का परचम लहराएंगे।

भाजपा दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमें संगठनात्मक कार्यों में जुटना है। आगामी दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में विधानसभा स्तर पर वृहद प्रदर्शन किया जाएगा। दुर्ग शहर में विधानसभा स्तरीय आंदोलन होगा, जिसमें कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, कांतिलाल जैन, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, नीलेश अग्रवाल, अजय वर्मा, मनोज सोनी, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, रजनीश श्रीवास्तव, मंडल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, साजन जोसेफ मौजूद रहे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!