Breaking News

राजधानी में आज कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा समेत अन्य दिग्गज होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस आज देश के सभी राज्यों की राजधानी में मौन सत्याग्रह का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में भी मौन सत्याग्रह किया जाएगा। सत्याग्रह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्री और विधायक शामिल होंगे। सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा राजधानी रायपुर पहुंच चुकी हैं।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने बताया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेसजन मौन सत्याग्रह करेगी। राहुल गांधी सत्य की राह पर चल रहे हैं। देशहित से जुड़े मुद्दे उठाने और भाजपा के झूठतंत्र को उजागर करने के कारण भाजपा द्वारा उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। भाजपा के अहंकार को कांग्रेसजन करारा जवाब देंगे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!