Breaking News

हरेली तिहार की धूम : बरसते पानी में गौठान में हुए पारम्परिक कार्यक्रम

  • विधायक,महापौर,आयुक्त व सभापति ने पशुधन को खिलाया गुड़-आटे की लोंदी : कृषि औजारों की पूजा की

द सीजी न्यूज

आटे की लोंदी खिलाते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव। साथ खड़े हैं विधायक अरुण वोरा, निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर व अन्य जनप्रतिनिधि

दुर्ग/ हरेली पर्व के अवसर पर आज पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में बारिश के बीच हरेली तिहार मनाया गया। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,सभापति राजेश यादव ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा-अर्चना की। पशुधन को आटे की लोंदी खिलाई गई। यहां मौजूद लोग भौंरा, गेड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आनंद लेते रहे। जनप्रतिनिधियों ने ठेठरी-खुरमी का लुत्फ भी उठाया।

इस मौके पर गौठान और शीतला मंदिर के आसपास विभिन्न प्रजातियों के छायादार फलदार पौधे लगाए गए। कल्याणम महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से बनाई गई सामग्री धूप बत्ती, गोबर की राखी, सुपर कम्पोस्ट जैविक खाद, गौ मूत्र, पंचगव्य के अलावा अन्य सामग्री का स्टाल लगाया गया था।

पुलगांव गौठान में विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गेड़ी और भौंरा चलाकर बचपन के दिनों की यादें ताजा हो गईं। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने हरेली तिहार के अवसर पर आम जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, अनूप चंदनिया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, आर.के. पांडेय, जितेंद्र समैया, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, संदीप वोरा, भोजराम साहू, कुणाल तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!