Breaking News

इंटकवेल में कचरा जमा होने से बढ़ा जलसंकट : कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई : एसडीआरएफ और निगम की टीम के साथ पहुंचे महापौर ने शुरू कराई सफाई

  • महापौर ने जाली में कचरा जमा न होने देने की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिये

द सीजी न्यूज

एसडीआरएफ की टीम कचरे की सफाई करते हुए

दुर्ग/ लगातार बारिश होने और मोगरा जलाशय के गेट खोलने से शिवनाथ का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी तट पर  24 एमएलडी के इंटकवेल में कचरा जमा होने से पेयजल सप्लाई में दो दिनों से बाधा आ रही है। कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत भी मिली है। लगातार बढ़ते जलसंकट से निपटने महापौर धीरज बाकलीवाल आज एसडीआरएफ की टीम व निगम के जल विभाग के अधिकारियों को लेकर नदी तट पहुंचे। इस दौरान विधायक अरुण वोरा भी मौजूद रहे।

सफाई कार्य का जायजा लेते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल। इस दौरान विधायक अरुण वोरा व एमआईसी सदस्य भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि जलकुंभी व कचरा इंटकवेल में फंस रहा है। इसके कारण वाटर सप्लाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। कचरे की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इंटकवेल में जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, निर्मला साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता आर.के पाण्डेय, मोहित मरकाम, नारायण ठाकुर व निगम के गोताखोर उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!