Breaking News

मणिपुर में स्थिति खौफनाक, दर्दनाक और पीड़ादायक : लोगों की एक ही मांग – न्याय के साथ शांति : केंद्र और राज्य सरकार ने बंद कर ली आंखे

द सीजी न्यूज

मणिपुर की राज्यपाल अनसुईया उईके को ज्ञापन सौंपते हुए I.N.D.I.A. का प्रतिनिधिमंडल

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करने के बाद रविवार 30 जुलाई को दिल्ली लौट आया।  विपक्षी सांसदों ने शनिवार को मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा किया था। वे मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिले और एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली वापस लौटने के बाद आरजेडी सांसद मनोज झा ने कुकी और मैतई समुदायों से राज्य में शांति और सद्भाव बहाल करने में सहयोग करने का आग्रह किया। 

मनोज झा ने कहा कि मणिपुर में लोगों की इकलौती मांग है कि न्याय के साथ शांति बहाल हो। हम मणिपुर में न्याय चाहते हैं। हमारी एकमात्र मांग है कि दोनों समुदाय सद्भाव से रहें। मणिपुर में स्थिति खौफनाक, दर्दनाक और पीड़ादायक है। संसद में पहले ही चर्चा हो चुकी है कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मणिपुर का दौरा करना चाहिए। 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही मणिपुर के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठा रहे हैं।  दिल्ली और देश के बाहर भी बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। लोगों के घरों में खाना और दवाइयां नहीं हैं। बच्चों के पास पढ़ने के लिए कोई सुविधा नहीं है। कॉलेज के छात्र कॉलेज नहीं जा सकते। दो समुदायों के बीच लड़ाई को खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं।   

जेडीयू सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि दोनों समुदायों में असुरक्षा की भावना और विश्वास की कमी है। 3 मई के बाद से घटनाएं हुईं, लेकिन राज्य सरकार ने इसे नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात में हमने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक अखिल भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल यहां आए।  

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!