द सीजी न्यूज
दुर्ग / विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज बीआईटी दुर्ग के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, रिसाली की महापौर शीला सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अखिल भारतीय गोण्डवाना समाज की उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती वेदवती मंडावी, पार्षद चंद्रभान सिंह ठाकुर सहित अन्य समाज प्रमुख, संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, आयुक्त नगर निगम भिलाई रोहित व्यास व समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।
समारोह में छात्रावास के विद्यार्थियों ने पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समाज के प्रतिभावान बच्चों को अतिथियों ने अपने करकमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जेईई मेन्स उत्तीर्ण करने वाले छात्र परमेश्वर ग्राम बेलमंद (डौण्डी) और कुमारी कावेरी माण्डवी राजनांदगॉव और नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कुमार दीपिका नाग राजनांदगॉव को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के कक्षा 10 वीं और 12वीं के छात्र क्रमशः मनोहर कोर्राम, लेखनी राणा, देवेश कुमार मांझी, कोहिनूर ध्रुव, दुर्गा मलिआर्य और अनीसा मिंज एमएससी बीएड व लक्ष्क्षण दई को बीएससी में उत्कृष्ट अंकों में उत्तीर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा आदिवासी स्वरोजगार योजनांतर्गत हितग्राही सविता ठाकुर ग्राम घौंराभाठा को श्रृगार सदन हेतु 20 हजार रुपए का चेक, तोमेश्वरी ठाकुर ग्राम घौंराभाठा को सिलाई मशीन हेतु 20 हजार रुपए का चेक, तोमन नेताम ग्राम मर्रा को जनरल व किराना स्टोर्स हेतु 50 हजार रुपए का चेक, नंदनी ठाकुर ग्राम असोगा को अचार, बड़ी, पापड़ व्यवसाय हेतु 20 हजार का चेक और पार्वती धमना को मशरूम उत्पादन हेतु 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का ने आभार प्रदर्शन किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


