द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसके बाद मानो कांग्रेस में भूचाल आ गया। आज कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 3 बड़ी कमेटियों का गठन कर दिया। 11 जिलों में कांग्रेस के नए अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिये।
कांग्रेस पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का ऐलान किया है। इसके अध्यक्ष वन मंत्री मोहम्मद अकबर बनाए गए हैं। उनके अलावा केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित विधायक धनेंद्र साहू, फूलो देवी नेताम,शैलेश पांडे,अरुण वोरा, शिशुपाल शोरी, द्वारिकाधीश यादव, कुंवर सिंह निषाद, कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, चुन्नी लाल साहू, इदरीश गांधी, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिर्की, राजेंद्र जग्गी, वाणी राव, स्नेहा राज हरबंस और आकाश शर्मा को जगह दी गई है।
चुनाव मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष बने मंत्री शिव कुमार डहरिया, अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू
चुनाव मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मंत्री शिव कुमार डहरिया को बने हैं। कमेटी में पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी के अध्यक्ष विधायक धनेंद्र साहू बनाए गए हैं जिसमें लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत और अन्य 7 लोगों को शामिल किया गया है।
प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के अध्यक्ष मंत्री ताम्रध्वज साहू
प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के अध्यक्ष गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बनाए गए हैं। कमेटी में 5 अन्य मंत्रियों रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल और मोहन मरकाम को जगह दी गई है। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है।
11 नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
11 जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। सक्ती जिले का अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, बिलाईगढ़ – सारंगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी – भरतपुर जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी जिला अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, कोरिया – प्रदीप गुप्ता, राजनांदगांव ग्रामीण – भागवत साहू, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही जिले में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ – छुईखदान जिला अध्यक्ष गजेंद्र ठाकरे, बस्तर शहर – सुशील मौर्या, नारायणपुर – रंजू नेताम और कवर्धा जिले से होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


