- मुख्यमंत्री ने 322.85 करोड़ रुपए की लागत से महासमुंद मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की रखी आधारशिला
- बघेल ने 6 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल लाईब्रेरी भवन का किया भूमिपूजन
- जिला अस्पताल महासमुंद फिजियोथैरेपी बिल्डिंग, सीएचसी पिथौरा में ब्लड बैंक और हमर लैब का हुआ लोकार्पण
द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर महासमुंद के प्रवास के दौरान जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 71.08 करोड़ रुपए की लागत के 132 कार्यों का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत के 91 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले महासमुंद मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
