Breaking News

गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना : मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 व संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया है। चिकित्सायुक्त 163 मोबाईल वैन के माध्यम से गौठानों, ग्राम पंचायतों तक पहुंच सेवा और कॉल सेंटर के माध्यम से जी.पी.एस. लगे मोबाईल वैन और पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग के साथ ही परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा और परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश (पशुओं) को वक्त पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। इसके लिए इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री बघेल द्वारा आज चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन चिकित्सा वाहन के द्वारा बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अब राज्य सहित जिले के कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!