Breaking News

सीएम भूपेश बघेल को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र ने दी जन्मदिन की बधाई

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू और बैंक की सीईओ अपेक्षा व्यास

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को जन्मदिवस की बधाई दी। राजेन्द्र साहू ने सीएम भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।  राजेंद्र ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि प्रदेश की खुशहाली और जन-जन के सुरक्षित जीवन के लिए अग्रसर रहने वाले भूपेश बघेल सदैव मानव सेवा के साथ गौ सेवा करते रहें।

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज सुबह रायपुर जाकर बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा केक काटा गया। इसके बाद 3 बड़े केक को दुर्ग रेलवे स्टेशन, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों को केक खिलाया गया। इसके अलावा करीब 200 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन भी वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में राजेन्द्र साहू, योगेन्द्र बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, सरोज यादव, छोटेलाल यादव, अहमद चौहान, मुकेश साहू, अर्जित शुक्ला, राकेश सिन्हा, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप व अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!