द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिला भाजपा कार्यालय से गुरुवार को सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर पाप का घड़ा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और वहां पर घड़ा फोड़ दिया। महिलाओं ने रास्ते भर भूपेश सरकार के पाप का घड़ा भरने के नारे लगाए। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन की विशेष उपस्थिति और जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि महिलाओं के साथ भूपेश सरकार ने अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा की है। गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का भरोसा दिया और महिलाओं के वोट हासिल किए। उसके बाद शराबबंदी लागू करने का वादा निभाने की बजाय शराब की दुकानें और बढ़ा दी। शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑनलाइन घर पहुंच सेवा चालू कर दी। भूपेश बघेल ने घोटाला करके शराब की अवैध कमाई के लिए महिलाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। शराब के कारण परिवार टूट रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन सब चीजों की जिम्मेदार केवल भूपेश सरकार है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने इतने पाप किए हैं कि इनका पाप का घड़ा अब भर चुका है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का स्वयं का जिला होने के बावजूद यहां महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती छेड़खानी, अनाचार और अत्याचार की घटनाएं साबित करती है कि महिलाओं के प्रति सरकार के मन में कोई संवेदना नहीं है। गुंडा तत्वों को महिलाओं पर अत्याचार करने की खुली छूट भूपेश सरकार ने दी है। ऐसी सरकार अब ज्यादा दिन नहीं रहेगी।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि भूपेश सरकार ने महिला स्व सहायता समूह से कर्ज माफी का झूठा वादा किया। रेडी टू ईट जैसी कई योजनाओं से महिला स्व सहायता समूह को बाहर करके उन्हें बेरोजगार किया। इस सरकार ने महिलाओं के साथ ज्यादती करके इतना पाप कमाया है कि इसका सत्ता से बाहर होना तय है। साल में पांच एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर निशुल्क देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया अब महिलाएं एक साथ 25 सिलेंडर का पैसा भूपेश सरकार से मांगती है।
महिला मोर्चा के प्रदर्शन में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अलका बाघमार, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला प्रभारी स्वाति साहू, हर्षा चंद्राकर, बानी सोनी, रेखा यादव, अहिल्या यादव रूपेश्वरी साहू, नीतू श्रीवास्तव, अनुसूईया साहू, मंजू पांडे, प्रिया ठावरे, प्रीती खरे, ममता देवांगन, संतोषी साहू, लता ठाकुर, योगिता शर्मा, सीमा तिडके, विद्या नामदेव, वीणा वर्मा, बसंती गायकवाड, मौसमी ताम्रकार, अंजू तिवारी, तनुजा बघेल, सुरुचि उमरे, पीला बाई, अंजू यादव, शीतल जांगिड़, दिनेश्वरी तुरकर, मीनाक्षी महोबिया, संगीत पांडे, संगीता राजपूत, अनुरागिनी तिवारी, झरना वर्मा, श्वेता कनौजिया, मीना वर्मा, कांति साहू, रोशनी साहू, हेमलता साहू, भारती साहू, श्वेता मानिकपुरी, सुधा राठोर, सुधा सिंह, कालिंद्री साहू, गायत्री साहू, रेवती सोनकर, लक्ष्मी देवांगन, मधु यादव, निशा सोनी, रानी बंछोर सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
