Breaking News

सीएम भूपेश बघेल 30 अगस्त को 1 लाख 29 हजार 886 युवाओं के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे बेरोजगारी भत्ते की राशि

  • आई.टी.आई.में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

द सीजी न्यूज

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं के बैंक अकाउंट में बेरोजगारी भत्ते की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार की राशि शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो जाएगी।

बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!