Breaking News

ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटाले में सरकार सख्त : छत्तीसगढ़ में 2 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पोस्टिंग निरस्त

  • 11 अफसर हो चुके हैं सस्पेंड

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 हजार से ज्यादा शिक्षकों की पोस्टिंग निरस्त कर दी है। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये फैसला लिया। प्रदेश में शिक्षकों की पोस्टिंग और प्रमोशन के लिए रकम लेकर मनचाही जगह पर नियुक्ति का खुलासा होने के मामले में 11 अधिकारी सस्पेंड हो चुके हैं।

आदेश में लिखा है कि किस तरह अधिकार न होने और ट्रांसफर प्रतिबंधित होने के बाद भी जॉइंट डायरेक्टरों ने ट्रांसफर किए। इसमें पांचों कमिश्ररों की जांच का हवाला दिया गया है, जिसमें सभी ने भ्रष्टाचार की पुष्टि की है। विभाग ने शिक्षकों से कहा है कि 10 दिन के भीतर पूर्व पोस्टिंग वाले स्कूलों में ज्वाइन करें, वरना उनका प्रमोशन निरस्त कर दिया जाएगा।

ये अधिकारी हो चुके हैं सस्पेंड 

छत्तीसगढ़ में शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए पहले 11 अधिकारियों को सस्पेंड किया। इनमें के कुमार- तत्कालीन संयुक्त संचालक (शिक्षा) रायपुर, सीएस ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा, सहायक संचालक डीएस ध्रुव- संभागीय शिक्षा कार्यालय रायपुर, सहायक संचालक शैल सिन्हा, सहायक संचालक उषा किरण खलखो समेत कई अधिकारी शामिल हैं। बाद में रायपुर संभाग के अलावा सरगुजा संभाग के हेमंत उपाध्याय – प्रभारी संयुक्त संचालक सरगुजा को भी निलंबित किया गया। गरियाबंद के प्रभारी डीईओ डीएस चौहान को भी ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाले में सस्पेंड किया गया।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!