Breaking News

धमधा-अहिवारा इलाके में अवैध शराब बनाने वालों पर आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा : अवैध शराब के साथ कच्चा माल जब्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले के धमधा क्षेत्र में ग्राम घटियाखुर्द गाँव और अहिवारा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर आबकारी स्टॉफ द्वारा 2 सितम्बर को तड़के सुबह दबिश दी गई। आबकारी विभाग द्वारा 4 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। 215 लीटर गुड़ निर्मित अवैध कच्ची शराब, 400 किलोग्राम किण्वन गुड़, 522 लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा, 126 लीटर अवैध गोवा व्हिस्की जब्त किया गया। कुल 279.8 लीटर अवैध शराब और 400 किग्रा कच्चा माल बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य 92,550 रुपए है।

सहायक आयुक्त आबकारी के अनुसार एक आरोपी अनिल पारधी पिता बबलू पारधी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। इससे पहले 1 सितम्बर 2023 को आबकारी विभाग द्वारा अंजोरा पुलगाव मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन विक्रय की सूचना पर कार्यवाही कर कुल 60 पाव, कुल मात्रा 108 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला और सीजी-07 सीएल-0334 पर्पल टीवीएस जुपिटर क्लासिक स्कूटी जप्त किया गया। इनका कुल बाजार मूल्य 81600/है। इस प्रकरण में वीरेंद्र साहू पिता बरातू राम साहू आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग द्वारा कायम किए गए प्रकरणों में एस.एन. साहू, निर्मला ठाकुर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, रमेश तिवारी आबकारी मुख्य आरक्षक और संदीप तिर्की आबकारी आरक्षक का योगदान रहा।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!