Breaking News

खड़गे बोले – ये गुजरात मॉडल नहीं, छत्तीसगढ़ मॉडल है : सीएम भूपेश बघेल ने किया प्रहार – 15 साल तक पिछड़ा जिला रहा राजनांदगांव

द सीजी न्यूज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है, ये भूपेश बघेल और कैबिनेट मंत्रियों का छत्तीसगढ़ मॉडल है। खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ भरोसे की धरती है। मैं संस्कारधानी आया हूं। इससे पहले जांजगीर आया था।

खड़गे ने कहा कि हमें डराने के लिय रायपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन के दिन छापा मारा गया। छत्तीसगढ़ी लोग डरने वाले नहीं। संघर्ष करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि हम डरते तो इंदिरा, राजीव अपनी जान नहीं देते । पीएम मोदी ने कितने कारखाने लगाए, हिसाब दें। गुजरात जहां था वहीं है, देश क्या आगे बढ़ा पाएंगे। इंडिया वर्सेस भारत विवाद पर खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। भारत जोड़ने में हम लगे हैं, उसे टुकड़े टुकड़े करने में बीजेपी जुटी है। शाइनिंग इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे नारे बीजेपी ने दिये। हम हमेशा भलाई की सोचते हैं, ये नाम कमाने में जुटे हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 10 पिछड़े जिलों में राजनांदगांव का नाम शामिल है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। चुनाव के कारण रसोई गैस का दाम कम किया गया है। कमल में बटन दबाने से अडानी को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि हर हाल में किसानों का प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। गौपालक, किसान, भूमिहीन मजदूर हर वर्ग को सरकार पैसा दे रही है।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!