Breaking News

निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने कराई आंखों की जांच : चश्मे का निशुल्क वितरण भी किया गया

द सीजी न्यूज

एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर, विश्व ब्राह्मण समाज, दुर्ग और जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में आज रविवार को श्री कृष्ण भवन, सत्तीचौरा दुर्ग में आयोजित निःशुल्क नेत्र रोग निदान व मोतियाबिंद जाँच शिविर लगाया गया। यहां आंखों की जांच के लिए सैकड़ों नागरिकों ने आंखों की जांच कराई।

जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि शिविर में दुर्ग शहर व आसपास के इलाके से 313 नागरिकों ने पंजीयन कर आंखों की जांच कराई। मामूली परेशानी होने पर तत्काल निराकरण किया गया। लगभग 70 लोगों को डॉक्टरों की सलाह पर निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। शिविर में एमजीएम नेत्र संस्थान रायपुर से नेत्र जांच शिविर में डॉ. पीयूषी साव, एमबीबीएस, एम एस के अलावा अन्य डॉ. ट्विंकल साव, शोएब, सेमंती, हीरेन्द्र उपस्थित थे।

विश्व ब्राम्हण समाज दुर्ग के अध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे तक नेत्र जांच किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के  अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, पायल जैन, अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स महिला विंग, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज, अशोक शर्मा, कमल शर्मा, संतोष शर्मा, बसंत शर्मा, अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज, दुर्ग राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद जोशी, मनीष शर्मा, प्रकाश टावरी, गोविंद गुप्ता, प्रकाश कश्यप, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, मृदुल गुप्ता, अर्जित शुक्ला, सोनल सेन, वाशु शर्मा, शशिकांत शर्मा, दिनेश शर्मा, पंडित आनंद शर्मा, अशोक शर्मा, किरण शर्मा, अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण समाज महिला इकाई, क्षमा शर्मा, संगीता शर्मा, सरिता शर्मा, सारिका शर्मा, चंचल शर्मा, गायत्री शर्मा, नीलू पंडा, कविता जोशी, रजनी पंडा, मनोरमा शर्मा, पिंकी पुरोहित सहित नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!