Breaking News

दुर्ग जिले को ग्रीन जोन बनाने की पहल : कलेक्टर के निर्देश पर दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा

  • शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
  • धमधा, अहिवारा और जामुल में लक्ष्य से अधिक पौधारोपण

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर नगर निगमों द्वारा शहर व गांवों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। वृक्षारोपण के साथ ही पौधों की नियमित देखरेख भी की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर भर में 90729 से भी अधिक पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वृक्षारोपण अभियान के तहत 52950 पौधे लगाए गए हैं।

नगर निगम भिलाई द्वारा 16671 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 6447 पौधे लगाये गए हैं। मेन रोड में 4698 पौधे गुलमोहर, कचनार, पेट्राफार्म के लगाए गए हैं और मार्केट में टिकोमा, मधुकामिनी, गुढ़हर पाम, चांदनी और बादाम के 4154 पौधे लगाए गए हैं। 4 कॉलोनी में 880 पौधे गुलमोहर, कचनार, पेट्राफार्म के लगाए गए हैं। 150 पार्काे में 2035 पौधे गुलमोहर, बादाम, टिकोमा, अमलतास पाम के लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में कोनोकारपस, बोगेनविलिया के 2669 पौधे लगाए गए हैं।
नगर निगम दुर्ग द्वारा 23595 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें 16550 पौधे लगाये गए हैं। मेन रोड पर 2350 पौधे कदम, बादाम, बोगनविलिया, कनेर, यूफोरबिया, मौलश्री, कोनोकारपस, टिकोमा, जामून आंवला, नीम, गुलमोहर लगाए जा रहे हैं। मार्केट में 900 पौधे कोनोकारपस, यूफोरबिया, एलोवेरा, साईकस, क्रोटोन, बोगनविलिया, मौलश्री, नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर लगाए गए हैं। कॉलोनियों में 250 पौधे मौलश्री, कोनोकारपस, नीम, बोगनविलिया, आंवला, कनेर के लगाए जा रहे हैं। 9 पार्काे में 100 पौधे मौलश्री, कोनोकारपस, यूफोरबिया, कनेर, बोगनविलिया, टिकोमा लगाए जा रहे हैं। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में कोनोकारपस, चम्पा, कनेर, पाम, बोगेनविलिया, निकोडिया, लीली, जेटरोफा के 9150 पौधे लगाए गए हैं।
नगर निगम रिसाली द्वारा 10050 पौधे लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 5320 पौधे लगाये गए हैं। मेन रोड में 1055 पौधे गुलमोहर, अमलतास, जामून, कटहल, बादाम, नीम, आंवला, अमरूद, करंज, अर्जुन, कोनोकारपस, टिकोमा, यूफोरबिया इत्यादि। मार्केट में 60 पौधे जामुन, बादाम, गुलमोहर, आंवला, अमरूद, कोनोकारपस, टिकोमा के लगाए गए हैं। कॉलोनी में 2145 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है, जिसमें 650 पौधे लगाए जा चुके हैं। 29 पार्काे में 2675 पौधे का लक्ष्य है, जिसमें 1350 पौधे कटहल, जामून, बादाम, गुलमोहर, नीम, आंवला, अमरूद, करंज, अर्जुन, कोनोकारपस, टिकोमा, यूफोरबिया लगाए गए हैं। सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडरों में कोनोकारपस के 3100 पौधे लगाए गए हैं।
नगर निगम चरौदा द्वारा 16005 पौधे लगने हैं, जिसमें 2670 पौधे लगाए जा चुके हैं। मेन रोड में 1345 पौधे, मार्केट में 340 पौधे एवं सौंदर्यीकरण के लिए डिवाईडरों में 2280 पौधे बोगनविलिया, कनेर और चम्पा के लगाए गए हैं।
धमधा, अहिवारा और जामुल में टारगेट से ज्यादा पौधारोपण
शहर के साथ ही गांवों में पौधारोपण का कार्य तेजी से किया गया है। नगर पालिका धमधा में 1400 पौधे का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक 3910 पौधे रोपे गए हैं। अहिवारा में 2500 का लक्ष्य था जिसमें लक्ष्य से अधिक 2750 पौधे रोपे, जामुल में 1370 पौधे का लक्ष्य जिसमें लक्ष्य से अधिक 2070 पौधे रोपे, जिले के नगर पालिका पाटन में 1860 का लक्ष्य जिसमें 1535 पौधे रोपे गए हैं। अमलेश्वर में 1870 पौधे और उतई में 1800 पौधे, कुम्हारी में 10000 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 8028 पौधे लगाए गए।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!