Breaking News

हरियाणा से पकड़े गए दु्र्ग भिलाई में तीन एटीएम काटकर 70 लाख उड़ाने वाले दो आरोपी : बरामद हुए सिर्फ 3 लाख

द सीजी न्यूज

भिलाई में एक साथ तीन एटीएम मशीन में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी मेवात हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन लाख रूपये नगद और घटना में इस्तेमाल गैस सिलेण्डर,ऑक्सीजन सिलेण्डर ,बर्नर एवं बलेनो कार को भी बरामद किया गया है।

27 अगस्त की देर रात बोरसी और हुडको स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन में तोड़फोड़ कर नगदी रकम चोरी कर एटीएम को आग के हवाले कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने एटीएम के गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। और एटीएम मशीन के लोहे के पैनल को गैस कटर से काट कर उसमे रखे लगभग 70 लाख रूपये को चोरी कर फरार हो गए थे। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने एक संयुक्त टीम का गठन कर जांच के लिए लगाया। सबसे पहले तीनों एटीएम तक आने-जाने वाले और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज को खंगाला गया जिसमे घटना स्थल पर एक बलेनो कार में सवार होकर आये चार लोगों  की पहचान की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें मेवात हरियाणा के लिए रवाना किया गया। जहां सबसे पहले निसार खान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया निसार ने पुछताछ में अपने साथी सरबाज खान,नसीम खान,आरिफ खान के साथ मिलकर तीनों एटीएम मशीन में चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस नासिर और सरबाज़ को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर भिलाई लाई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दुर्ग आते समय एलपीजी सिलेंडर खरीदे उसके बाद जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस से आक्सीजन सिलेंडर चोरी करने के बाद बोरसी और हुडको के एटीएम मशीन में गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन के पैनल को कटकर चोरी की थी।

 

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि इस मामले में मेवात हरियाणा के रहने वाले निसार खान और सरबाज खान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!