Breaking News

महापौर, आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की : मिट्‌टी से बनी गणेश प्रतिमा स्थापित करें, प्लास्टर ऑफ पेरिस से बढ़ता है प्रदूषण

  • घर-घर में विराजेंगे विनायक, माटी की प्रतिमा करें स्थापित- महापौर
  • प्लास्टर ऑफ पेरिस से होता है प्रदूषण, इसलिए माटी की प्रतिमा की करें स्थापना: आयुक्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग। 18 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरूआत हो रही है। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहरवासियों से  से अपील करते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर दुर्ग शहर सहित अंचल में घर-घर में भगवान श्री गणेश विराजेंगे। इस बार भी नगरवासियों को माटी की ही मूर्तियां घरों में विराजित करना है, क्योंकि पीओपी से बनी मूर्तियां नदी और पर्यावरण के लिए घातक हैं। प्लास्टर आफ पेरिस (पीओपी) से नदी व पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि नदी व तालाबों को प्रदूषण से बचाने के लिए सिर्फ मिट्टी की मूर्ति विराजित करने की अपील की जा रही है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!