Breaking News

ब्रेकिंग : भाजपा – एआईडीएमके गठबंधन टूटा : जेडीयू, अकाली दल और शिवसेना पहले ही तोड़ चुके हैं भाजपा से नाता

द सीजी न्यूज

भाजपा और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बीच गठबंधन टूट गया है। एआईडीएमके नेता डी जयकुमार ने आज कहा कि भाजपा से कोई हमारा कोई गठबंधन नहीं है। इस पर फैसला चुनाव के बाद लिया जाएगा। डी जयकुमार ने तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई के बयानों को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों सीएन अन्नादुरई और जयललिता का अपमान नहीं सहेंगे।

बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब के बाद तमिलनाडु चौथा राज्य है, जहां भाजपा के सहयोगी उनसे अलग हुए हैं। इससे पहले बिहार से नीतीश कुमार की JDU, महाराष्ट्र से शिवसेना उद्धव गुट, पंजाब से शिरोमणी अकाली दल NDA से अलग हो चुके हैं।

जयकुमार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता इस बात को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि कोई हमारे पूर्व मुख्यमंत्रियों के बारे में कुछ भी गलत कहे। अन्नामलाई और भाजपा कार्यकर्ता अब एआईडीएमके से गठबंधन नहीं चाहते। हम भी आपको साथ लेकर क्यों चलें ? आपको (भाजपा को) लोग हमारे कारण जानते हैं।

एआईडीएमके और भाजपा के बीच इस साल जून माह में ही रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि तमिलनाडु सबसे भ्रष्ट राज्यों में से एक है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया। उनका इशारा तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता पर था। उन्‍हें आय से ज्यादा संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में जयललिता आरोपी थीं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले उनका निधन हो गया था। इस मामले में उनकी सहयोगी शशिकला समेत अन्य लोग दोषी ठहराए गए।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!