Breaking News

रायगढ़ बैंक डकैती : आईजी ने पुष्टि की – 5 करोड़ 62 लाख की डकैती हुई

द सीजी न्यूज

बैंक कर्मी पर कट्‌टा तानते हुए गिरोह का एक सदस्य

रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई डकैती के मामले में आज देर शाम आईजी अजय यादव ने डकैती की रकम की पुष्टि की है। आईजी अजय यादव के मुताबिक बैंक से कुल 5 करोड़ 62 लाख रुपए की डकैती हुई है, जिसमें लगभग 4 करोड़ 19 लाख रुपए कैश और एक करोड़ 40 लाख की ज्वेलरी शामिल है। पुलिस के अनुसार लोगों ने लोन के लिए बैंक में ज्वेलरी जमा कराई थी। यह ज्वेलरी 78 अलग-अलग पैकेट में रखी गई थी। लगभग 2900 ग्राम की ज्वेलरी डकैत ले गए।

आईजी अजय यादव ने घटना के बाद बैंक का मुआयना किया और कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। आईजी ने बताया कि घटना के बाद सभी जिलों के थानों को अलर्ट कर दिया गया है। घटना में पेशेवर गिरोह के शामिल होने का अंदेसा है। सीसीटीवी में आरोपियों का हुलिया सामने आया है, जिसकी पहचान की जा रही है।

रायगढ़ के अलावा कोरबा, जांजगीर, जशपुर और उड़ीसा की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। पूरी छत्तीसगढ पुलिस रॉबरी की जांच में जुटी हुई है। जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन भी किया गया है। आरोपियों की बाइक बरामद हुई है। उसकी नंबर प्लेट फर्जी है और बाइक चोरी की है। इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है। घटना को लेकर उड़ीसा और झारखंड के डीजी से लगातार बातचीत की जा रही है।

आज लगभग 9 बजे बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही यह घटना हुई है। लगभग सात आरोपी बैंक में घुसे। बैंक के गार्ड को कब्जे में लिया और एक कमरे में ले गए। लॉकर की चाबी मांगी गई। न देने पर मैनेजर को चाकू मारा गया। दो कैशियर थे, उसमें से एक कैशियर पहले आ गया था।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!