द सीजी न्यूज
दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए लोन मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, खादी एवं ग्रामोद्योग केन्द्र और जिला अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम के अधिकारियों द्वारा लोन स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आर. के. कुर्रे से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 26 सितम्बर तक जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग में जमा करना होगा। आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग या दुर्ग जिले के वेबसाईट durg.gov.in से भी डाऊनलोड की जा सकती है। जिन आवेदकों द्वारा आवेदन फार्म जमा किया जाएगा, उनकी काउंसिलिंग 27 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय, दुर्ग में करते हुए लोन स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। लोन मेला केवल बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों के लिए ही होगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal