Breaking News

विधुड़ी ने वही बोला, जो उनके संस्कार हैं, तत्काल हो सख्त कार्रवाई : शर्मा

 द सीजी न्यूज

भिलाई। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय महासचिव आर पी शर्मा ने भाजपा सांसद रमेश विधुड़ी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि 21 सितंबर को संसद जैसी पवित्र जगह पर सांसद विधुड़ी ने जो अपशब्द एक मुस्लिम सांसद कुंवर दानिश अली के लिए बोले हैं, उसकी जितनी भर्त्सना की जाए, कम है।

उन्होंने कहा कि विधुड़ी की भाषा पर किसी को भी हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि विधुड़ी ने वही बोला है, जो उन्हें बचपन से घुट्‌टी में पिलाया गया है। विधुड़ी जैसे सांसदों की परवरिश मुस्लिम समुदाय से नफरत और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अश्लील-भद्दी टिप्पणी करने वाले लोगों के माहौल में हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे नफरतियों के खिलाफ भूतपूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने भी चेताया था कि ऐसे नफरतियों के हाथ में सत्ता चली जाएगी तो ये लोग संसद की गरिमा गिरा देंगे। आज स्व. चंद्रशेखर की बात सच साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि देश की नई संसद का शुरूआती दिन विधुड़ी जैसे विष्ठा (उल्टी) से हुआ है। यह हमारे लोकतंत्र के लिए बेहद दुखद है। इन नफरतजीवियों ने देश में नफरत का माहौल बना दिया है। देश एक खतरनाक दौर से गुजर रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी खुद को लोकतांत्रिक दिखाना चाहती है तो उसे तुरंत रमेश विधुड़ी को बर्खास्त कर जेल का रास्ता दिखाना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ओम विड़ला ने जितने सामान्य ढंग से विधुड़ी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। शर्मनाक तो विधुड़ी के आजू-बाजू बैठे भाजपा सांसद द्वय डॉ. हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद का इस दौरान खिलखिलाते रहना भी है। आने वाला समय इनका हिसाब लेगा।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!