Breaking News

मुख्यमंत्री ने दुर्ग शहर को दी 40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात : ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, मोतीलाल वोरा सभागार सहित कई कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया : महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएम के प्रति जताया आभार

  • बहुप्रतीक्षित ठगड़ा बांध 4 अक्टूबर से बनेगा जनाकर्षण का नया केंद्र : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वर्चुअल माध्यम से दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में लगभग 40 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कलेक्टोरेट सभागार में हुए वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष  अलताफ अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव समेत एमआईसी सदस्यों व पार्षद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के नगर निगम क्षेत्र में 5.56 करोड़ से पाइप लाइन विस्तार, विभिन्न क्षेत्रों में 5.96 करोड़ से पानी निकासी हेतु नाला निर्माण, 3.26 करोड़ से शहर के 3 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य, 80 लाख की लागत से पोटिया में मांगलिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नगर निगम परिसर में 65 लाख की लागत से मोतीलाल वोरा सभागार, 3.29 करोड़ की दो नग उच्च स्तरीय पानी टंकी, 3.22 करोड़ की 30 सड़कों व नाली निर्माण के साथ 16 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए आने वाले चुनावों में पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ शासन की नीतियों व योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का संदेश दिया।

विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एक-एक व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किया है। किसान न्याय, गोधन न्याय, महिला समूहों की कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता, स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय सुविधाएं, अधोसंरचना विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, अन्नदाताओं को उचित दाम सहित भूपेश सरकार ने हर क्षेत्र में जनहितैषी निर्णय लिये।

महापौर धीरज बाकलीवाल और लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी ने कहा कि ट्विनसिटी के हृदय स्थल पर स्थित 16 करोड़ के ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधिवत पूजा पाठ कर 4 अक्टूबर से इसे आम जनता के लिए शुभारंभ कर दिया जाएगा। आम जनता को यहां गार्डन, चिल्ड्रन पार्क, फ़ूड जोन, बोटिंग, झूले, रंगीन फाउंटेन के बीच समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शहर की जनता को विकास कार्य की सौगात के लिए बधाई दी है।

इस दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, आयुक्त लोकेश चंद्राकर, सीईओ अश्वनी चन्द्राकर, एमआईसी संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोबिया, जमुना साहू, जयश्री जोशी, अनूप चंदानिया, विजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, प्रेमलता साहू व एमआईसीके सभी सदस्य पार्षद व एल्डरमैन, निगम अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!