द सीजी न्यूज
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में जिला साहू संघ दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, दुर्ग जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सामाजिक भवन के निर्माण के लिए मांग के अनुरूप ग्राम धनोदा में भूमि का आबंटन हो गया है। साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। चर्चा के दौरान साहू समाज द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत समय से पहले किश्त की राशि किसानों के खाते में आने पर भी काफी हर्ष जताया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू, लखन साहू, भीखम साहू, राजेश साहू, अशोक साहू, कृष्णा साहू, पोषण साहू, कल्याण साहू, लाल सिंह, मोनू साहू, रोहित साहू, सुनील साहू आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
