Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पितृपक्ष के बाद

द सीजी न्यूज

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के बाद रविवार को रात करीब 11 बजे तक कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक चली। बैठक खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता। पितृपक्ष के बाद ही कांग्रेस की पहली सूची आएगी। डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि कुछ जगहों पर चेहरे बदले जा सकते हैं, इसे लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है।

कांग्रेस की पहली सूची में कठिन मानी जाने वाली सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। इसके बाद दूसरी लिस्ट में ऐसी सीटों के प्रत्याशी घोषित किये जाएंगे, जहां कांग्रेस को आसानी से जीत की उम्मीद है। कांग्रेस में इस बात को लेकर भी मंथन चल रहा है कि एक साथ सभी 90 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिये जाएं। सूची जारी करने पर अंतिम निर्णय हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!