- मंत्री-विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में निकाली रैली
द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में सोमवार 2 अक्टूबर से ‘कांग्रेस भरोसा यात्रा’ शुरू हो गई है। कांग्रेस की यह यात्रा सभी 90 विधानसभा सीटों पर निकाली जा रही है। भरोसा यात्रा के जरिए कांग्रेस विधायक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। विधानसभा क्षेत्रों में 20-30 किलोमीटर की रैली निकाली जा रही है। जिन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक नहीं हैं, वहां दावेदारों और जिलाध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में बाइक लेकर जनता के बीच निकले।
कांग्रेस नेता सभी विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा के दौरान कांग्रेस की सरकार के कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। भूपेश सरकार ने पांच साल के दौरान जनता के बीच भरोसा हासिल किया है। घोषणा पत्र के 36 वादों में से 25 को पूरा किया। 51 ऐसी नई योजनाएं दी जिससे हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। सरकार के कार्यों को अब जनता के बीच लेकर कांग्रेस नेता जा रहे हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के बाद एक सभा की जाएगी। सभा के जरिए सरकार की योजनाओं और कार्यकाल के बारे में जनता को बताया जाएगा। रमन सरकार के 15 साल का कार्यकाल का काला चिट्ठा भी खोला जाएगा। रमन सरकार के कार्यकाल में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
