Breaking News

किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग के लोगों की भलाई और उत्थान के लिए कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार – खरगे

  • छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली गति – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • भरोसे का सम्मेलन – कोड़ातराई में शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत 3088 हितग्राहियों को सहायता राशि व सामग्री का वितरण

द सीजी न्यूज

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए सतत रूप से जनहितैषी कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सम्मेलन में लोगों की जुटी अपार भीड़ और उनमें सरकार के प्रति विश्वास से साफ जाहिर हो रहा है कि यह सम्मेलन सिर्फ भरोसे का सम्मेलन ही नहीं, बल्कि यह भरोेसे का अनुष्ठान सम्मेलन है।

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को मिली गति - मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ के 82 विकासखण्डों में जैतखाम की स्थापना के लिए भूमिपूजन सम्पन्न

खरगे ने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी के नमन के साथ किया। उन्होंने कहा कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में किसी भाग में नहीं हुआ। ये गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हर जगह भरोसे का सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जो सरकार के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
खरगे ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, युवा और वंचित व कमजोर वर्ग सहित बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सबके हित में बखूबी काम हो रहा है। यहां राज्य सरकार ने आम लोगों की जरूरत को समझकर योजनाएं बनाई। इन योजनाओं से लाखों-करोड़ों हाथों को काम मिल रहा है। उन्हें सुगमता से रोजगार उपलब्ध हुए हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के विकास का काम कभी नहीं रोका। हमारी सरकार लोगों को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गोधन न्याय योजना से लघु उद्योगों को मजबूती मिली है। गांवों में रोजगार बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। छत्तीसगढ़ में डायरेक्ट बेनिफिट योजनाओं के माध्यम से पांच सालों में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि आम लोगों की जेब में डाली गई हैं। छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों में 40 लाख से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार जितना कहती है, उससे ज्यादा करती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कला व संस्कृति की नगरी रायगढ़ की पावनधरा से आज से 82 विकासखण्डों में जैतखाम की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा। इनके बताए मार्ग पर चलकर हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में आम लोगों के जीवन में बेहतरी लाने का कार्य निरंतर हो रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई गति मिली है।

खरगे और मुख्यमंत्री ने किया स्टॉलों का निरीक्षण
इस अवसर पर खरगे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कोड़ातराई में विभागो द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालो का निरीक्षण किया। उनके द्वारा स्टालों में हितग्राहियों से चर्चा कर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी भी ली गई। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओ के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों और योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हुए।
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सांसद दीपक बैज ने भी सम्मलेन को संबोधित किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष नंद कुमार साय, विधायक प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सिदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!