Breaking News

मॉस्टर ऑफ फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम (एम.पी.टी.) सत्र् 2023-24 में प्रवेश शुरू

द सीजी न्यूज

अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में पिछले 21 वर्षों से फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सत्र् 2023-24 के लिए मॉस्टर ऑफ फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में पुनः प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है।

मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी में प्रवेश के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा कोई एक विकल्प जैसे मेरिट सूची या प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी के मुख्य तीन विशेषज्ञता अस्थि रोग (आर्थाे), तंत्रिका विज्ञान (न्यूरो) और हृदय-श्वास रोग (कार्डियो रेस्पिरेट्री) में प्रवेश इसी सत्र से प्रारंभ किया जाएगा। पाठ्यक्रम की फीस, फीस विनियामक समिति रायपुर द्वारा निर्धारित की जाएगी।

अपोलो कॉलेज 7 एकड़ में अत्याधुनिक उपकरणों तथा अनुसंधान प्रयोगशाला से सुसज्जित महाविद्यालय भवन है। छात्र-छात्राओं के लिए पृथक छात्रावास सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को क्लीनिकल परीक्षण जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर-9 भिलाई, जिला चिकित्सालय दुर्ग, महाविद्यालय द्वारा स्वयं संचालित ओ.पी.डी में दिया जाऐगा। विषय विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा अध्यापन व समय-समय पर सेमिनार का आयोजन भी किया जाता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!