Breaking News

कांकेर में प्रियंका बोली – महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान : पीएम मोदी को परवाह नहीं : छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस सरकार बनने पर 10 लाख गरीबों को देंगे आवास

द सीजी न्यूज

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर घेरा। प्रियंका गांधी ने कहा कि महंगाई इतनी ज्‍यादा हो गई है कि देश की जनता महंगाई से बेहद परेशान हैं। प्रधानमंत्री मोदी आठ हजार करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदते हैं और 20 हजार करोड़ का नया संसद बनवाते हैं। 27 हजार करोड़ का नया हाल बनवाते हैं। उन्हें देश की जनता की परवाह नहीं है।

प्रियंका के साथ मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्‍यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं। प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्‍ता वापसी पर कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी। प्रियंका ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्‍ट पर एससी एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं। ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्‍यों नहीं होनी चाहिए।

प्रियंका ने भूपेश सरकार के कार्यों और नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि छत्‍तीसगढ़ के विकास माडल की पूरी देश में चर्चा हो रही है। ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्‍ता वापस आई तो प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा।

उन्‍होंने कहा, समय के साथ ही विश्वास पैदा होता है। आज अगर आपको छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भरोसा है, क्योंकि यहां की मौजूदा सरकार कांग्रेस की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। मेरे परिवार का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित नेहरू यहां आए थे। मेरी दादी इंदिरा जी 1972 में बस्तर आईं थीं। मेरे पिता और मां भी छत्तीसगढ़ के लोगों की समस्याओं को समझने और परामर्श लेने के लिए कई बार बस्तर आए थे। इस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का विश्वास बना।

Check Also

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!