Breaking News

उत्कृष्ट कार्यों के लिए दुर्ग नगर निगम को मिला प्रथम पुरस्कार : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने किया सम्मानित

  • नगर निगम को उत्कृष्ट कार्यों और शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर मिला पुरस्कार

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर पालिक निगम के अंतर्गत शहर के 60 वार्डो में स्वच्छता बेहतर बनाए रखने की दिशा में किये गए उत्कृष्ट कार्यों और राज्य शासन की मितान योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मोबाइल मेडिकल यूनिट के अलावा धन्वंतरि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग व श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में बेहतर कार्य और शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में नगर निगम के कार्य प्रशंशनीय हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के सीथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाने और धन्वंतरि योजना का अधिक से अधिक लाभ नागरिकों तक पहुंचाने में नगर निगम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!