- जनसुविधाओं की उपलब्धता के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा : महापौर धीरज बाकलीवाल
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ अमृत मिशन योजना के तहत शहर के 60 वार्डों में 5.25 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया। इस दौरान निगम सभापति राजेश यादव, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पार्षद शेखर चन्द्राकर, पार्षद अजीत वैद्य, बिजेंद्र भारद्वाज, अजय मिश्रा, राजू पाली, संदीप वोरा, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर के अलावा वार्ड के नागरिक मौजूद रहे। शंकर नगर स्थित साईं मंदिर के पास सुबह 11 बजे भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बाद इन वार्ड़ों में पेयजल का समस्या दूर हो जाएगी। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि जनसुविधाओं को ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेगा। गर्मी के मौसम में जल संकट की स्थिति नहीं रहेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
