Breaking News

भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी अर्श का भिलाई लौटने पर हुआ स्वागत

द सीजी न्यूज

भिलाई। चीन से मुकाबला कर लौटी भारतीय फुटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ में एक मात्र खिलाड़ी रहे अर्श अनवर का गृह नगर भिलाई पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक देवेंद्र यादव व अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अर्श का फूल हार से स्वागत किया गया। सेक्टर-5 चौक पर अर्श के परिजनों का भी विधायक देवेंंद्र यादव व सोसाइटी की तरफ से फूलों से स्वागत किया गया।

इस दौरान अल मदद सोसाइटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली, सदस्यगण कौसर खान, शाहीन खान, शम्शुन खान, रुखसाना, रेहाना, फरीदा, आयशा आलम, जुल्फी, सलीम, आरिफ, अब्दुल, अनवर, मौला व अन्य लोग शामिल थे। सभी ने अर्श के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अर्श ने भी इस अभिनंदन के लिए आभार जताया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!