Breaking News

आरईडी की क्वालिटी सर्किल टीम ने जीता स्वर्ण पदक

द सीजी न्यूज

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के  रिफ्रैक्ट्रीज इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी)  की क्वालिटी सर्कल टीम संजीवनी ने अपनी केस स्टडी “रिफ्रैक्टरीज़ के अपशिष्ट उपयोग में सुधार” के लिए स्वर्ण पदक जीता।

टीम के लीडर हरीश कुमार, डिप्टी लीडर राहुल सरकार, सदस्य- आशीष कुमार, विनय कुमार और अनिमा ओराम,  फिलोमिना एक्का के साथ, क्वालिटी कॉन्सेप्ट के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन नए वर्ष में 4 से 7 जनवरी 2024 तक नागपुर में आयोजित किया जाएगा। आरईडी के प्रोजेक्ट एजीएम मोहम्मद साबिर,एजीएम इंद्रदीप चटर्जी, जीएम प्रशांत साहा एवं सीजीएम सुधीर कुमार के नेतृत्व में बनाया गया था।

गुणवत्ता अवधारणाओं पर दो दिवसीय चैप्टर कन्वेंशन भिलाई में पूरे छत्तीसगढ़ से विभिन्न कंपनियों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। आर. ई. डी. की क्वालिटी सर्कल टीम संजीवनी ने अपनी केस स्टडी “रिफ्रैक्टरीज़ के अपशिष्ट उपयोग में सुधार” के लिए स्वर्ण पदक जीता। गुणवत्ता अवधारणाओं पर दो दिवसीय चैप्टर कन्वेंशन भिलाई में पूरे छत्तीसगढ़ से विभिन्न कंपनियों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!