Breaking News

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र – विकास के दावों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच होगी चुनावी जंग

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा ने ललित चंद्राकर को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस से राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट मिलना तय है। ललित और ताम्रध्वज की चुनावी लड़ाई में कांग्रेस जहां विकास के मुद्दे पर चुनाव लडेगी वहीं भाजपा के पास पिछले पांच साल में हुए भयंकर भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाएगी।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास के दावों पर मुहर लगाएगी या भ्रष्टाचार को करारा जवाब देगी।     

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की विशेष पहल पर रिसाली नगर निगम का गठन किया गया। कांग्रसी रिसाली निगम के गठन को बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं का कहना है कि रिसाली नगर निगम में भीषण भ्रष्टाचार किया गया। निर्माण कार्यों की क्वालिटी घटिया रही। नगर निगम लूट खसोट का अड्‌डा बन गया। गांवों में भी विकास कार्यों में गड़बड़ी और विकास की राशि हजम करने के आरोप लगे।   

पिछले पांच साल में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में ताम्रध्वज साहू लगातार सक्रिय रहे। क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी  सक्रियता कभी कम नहीं हुई। लेकिन विकास में भ्रष्टाचार के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी ताम्रध्वज साहू के लिए बड़ी सिरदर्दी साबित हो सकती है।

ललित चंद्राकर पिछले 20 साल से टिकट की मांग कर रहे हैं। इस दौरान उनकी सक्रियता लगातार बनी रही। बीते दो दशक से गांव-गांव में ललित चंद्राकर की सक्रियता और निस्वार्थ भाव से लोगों से मेल-मुलाकात के साथ लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के कारण ललित की अलग ही छवि है। ताम्रध्वज साहू के चुनाव प्रबंधन का सामना ललित किस तरह करेंगे ?

चार बार के विधायक और लोकसभा सांसद निर्वाचित हो चुके ताम्रध्वज साहू को पहली बार चुनाव लड़ रहे ललित चंद्राकर कितनी टक्कर देंगे ? यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

लेकिन, दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी जंग दिलचस्प होगी, यह तय है।

घात-प्रतिघात दोनों छोर से होंगे। बयानों के तीर जमकर चलेंगे। टक्कर जोरदार होगी। 

पूरी चुनावी लड़ाई विकास के दावों और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच ही होगी .., यह भी तय है … 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!