द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि बीजेपी अपने आप को कैडर आधारित पार्टी बताती है, लेकिन वह कैडर का दुरुपयोग करती है। अगर वह कैडर की बात सुनती होती तो सरकार में 15 साल रहने के बाद वह 15 सीटों पर नहीं सिमटती। गुरुवार को दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यहां माथुर साहब की भी नहीं चली इसलिए उनका भी आना बंद हो गया।
सीएम आज दिल्ली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में पहले और दूसरे चरण के नामों पर चर्चा होगी। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पहली सूची 15 अक्टूबर को आ जाएगी, क्योंकि पितृपक्ष तक तो सूची जारी नहीं की जाएगी, इतना तय है। सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में प्रदेश स्तर से तय किए गए नामों पर अंतिम मुहर लगेगी, जिसके बाद सूची जारी की जाएगी।
सीएम ने कहा कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में जो नाम शामिल हैं, उन चेहरों को जनता पहले ही नकार चुकी है। भूपेश बघेल ने कहा कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस की लिस्ट आ सकती है।
बीजेपी 85 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट में 85 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। केवल पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करना बाकी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
